स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये की नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और 16 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्रामसभा मानपुर चचरी जंगल के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश यादव, मोहम्मद जैन, दिनेश मौर्या और कल्लू उर्फ आरिफ शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते, ₹3,11,500 रुपये की माल फड़ राशि तथा तलाशी के दौरान ₹86,800 रुपये बरामद किए। इसके अलावा 4 मोबाइल फोन और 16 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।
इस संबंध में थाना रोजा पर मु0अ0सं0 88/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में कुछ के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
0 Comments