स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों ने शिक्षकों के साथ रंग-गुलाल खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान समिति की कोषाध्यक्ष बबिता गुप्ता ने कहा कि होली रंगों और आपसी प्रेम का त्योहार है। इस अवसर पर सभी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम और सौहार्द के रंग में रंग जाना चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्य हिना खान ने कहा कि त्योहार जीवन में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। सभी पर्वों को मिलजुलकर मनाने से उनका आनंद और बढ़ जाता है तथा आपसी संबंध मजबूत होते हैं।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष बबिता गुप्ता, प्रधानाचार्य हिना खान, अध्यापिकाएं लक्ष्मी गुप्ता, मंजू, अंजली यादव, देविना गुप्ता, निदानाज, रोली द्विवेदी, दिव्या मिश्रा, पायल दीक्षित, अंजलि राठौर, एकता, माला द्विवेदी, अनफ्शा अख्तर, नाएमा मुस्ताक, आमना मुश्ताक, नीतू राठौर, राहिलानाज, फिजा नाज, हिना, अनामिका सिंह, साइमा खान, रिंकी, प्रांशिका आर्या, रीना और रश्मि गुप्ता सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना विकसित होती है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments