Breaking News

अफीम तस्करी पर पुलिस का प्रहार थाना जैतीपुर पुलिस ने 1 किलो अवैध अफीम सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 1 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्यवाही  पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जैतीपुर के नेतृत्व में की गई। अभियान के अंतर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।

संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना जैतीपुर पुलिस टीम शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं चेकिंग के दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गेल इंडिया टावर के सामने नवादा मोड़ से फतेहगंज पूर्वी रोड पर दबिश देकर अभियुक्त शहादत पुत्र खलील (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी ग्राम मल्लपुर, थाना भुता, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो अवैध अफीम एवं 01 मोबाइल फोन (ओप्पो कंपनी) बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैतीपुर पर मु.अ.सं. 011/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने अफीम का आधा माल उवैश पुत्र शफीक खां, निवासी पढेरा, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली से तथा शेष आधा माल हाफिजगंज क्षेत्र (लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर) के एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह यह मादक पदार्थ अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाकर रुपये कमाता था, जिससे उसका जीवन-यापन चलता था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक इतेश तोमर
  • हेड कांस्टेबल 400 अजय राना
  • हेड कांस्टेबल 79 तैय्यब अली
  • कांस्टेबल 1802 नवीन कुमार

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments