शाहजहाँपुर।
पुलिस और युवाओं के बीच सकारात्मक संवाद एवं समन्वय को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद शाहजहाँपुर में Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा अपर पुलिस महानिदेशक, नियम एवं ग्रन्थ, उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है।
आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को यह शुभारम्भ श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार, शाहजहाँपुर में किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस नोडल अधिकारी, विभिन्न थानों से नामित नोडल अधिकारीगण एवं चयनित शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान कुल 44 चयनित छात्र-छात्राओं को SPEL कार्यक्रम के उद्देश्य, संरचना, प्रशिक्षण प्रक्रिया एवं विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुभवात्मक शिक्षण (Experiential Learning) के माध्यम से युवाओं के संज्ञानात्मक एवं लोक-कौशल का विकास करना है, जिससे उनमें पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो और वे समाज में “पुलिस मित्र” की भूमिका निभा सकें।
चयनित प्रतिभागियों के माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिससे उन्हें कार्यक्रम से जुड़ी समस्त गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराई जा सके।
इस पहल के माध्यम से युवाओं को पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए समाज और पुलिस के मध्य विश्वास एवं समन्वय को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments