![]() |
| एआई द्वारा निर्मित चित्र: शाहजहाँपुर में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत ई-लॉटरी चयन प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य |
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 19 फरवरी। जनपद में कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 को ई-लॉटरी के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। उप कृषि निदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस योजना के संचालन के लिए जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति का गठन किया गया है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कृषि यंत्र कस्टम हायरिंग सेंटर तथा स्मॉल गोदाम पर अनुदान दिए जाने के लिए पात्र आवेदकों का चयन किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया 20 फरवरी को अपराह्न 2:00 बजे उप कृषि निदेशक सभागार, शाहजहांपुर में आयोजित की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-लॉटरी प्रणाली अपनाई जा रही है, जिससे सभी पात्र आवेदकों को निष्पक्ष अवसर मिल सके। संबंधित विभाग द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments