स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। जनपद पुलिस को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई है, जिसमें पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को कठोर सजा दिलाई गई।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशानुसार जघन्य अपराधों में त्वरित व सख्त सजा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
मॉनीटरिंग सेल, थाना मदनापुर पुलिस एवं अभियोजन विभाग के समन्वय से माननीय न्यायालय एएसजे-43 में प्रभावी पैरवी की गई। इसके परिणामस्वरूप आरोपी जुगेन्द्र पुत्र रोशनलाल निवासी ग्राम नासिरपुर थाना मदनापुर को वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 20,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
यह मामला थाना मदनापुर में दर्ज मु0अ0सं0 83/2025 धारा 65(2) बीएनएस एवं 5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों को शीघ्र व कठोर सजा दिलाने के लिए जनपद में अभियान लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments