स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव,उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र के अनुपालन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं।
योजना के तहत जनपद स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय शिविर, वृद्धजन जागरूकता कार्यक्रम तथा अन्य सहायक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद में कार्यरत पात्र स्वैच्छिक संस्थाओं/एनजीओ/निजी चिकित्सालयों का चयन किया जाना है।
इच्छुक एवं पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुसार जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।
प्राप्त आवेदनों की जांच जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। चयनित संस्थाओं के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इच्छुक संस्थाएं अपने समस्त अभिलेखों सहित आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, शाहजहाँपुर में दिनांक 26 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कर सकती हैं।
विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, शाहजहाँपुर से संपर्क किया जा सकता है।
(राजेश कुमार शर्मा)
जिला समाज कल्याण अधिकारी, शाहजहाँपुर
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments