शाहजहाँपुर। जनपद में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से 21 फरवरी 2026 को तहसील कलान में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।
शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को किया जाता है। इस दौरान आम जनता की शिकायतों को सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।
जारी रोस्टर के अनुसार 21 फरवरी 2026 को तहसील कलान में आयोजित होने वाले समाधान दिवस में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे और मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान करेंगे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस को जनसमस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का भी प्रमुख मंच बनाया गया है। इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता अभियान, डिजिटल धन मेला, किसान क्रेडिट कार्ड, स्टैंड-अप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत जागरूकता एवं लाभ वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के समुचित संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा चयनित किसी एक ग्राम का निरीक्षण भी किया जाएगा, जिसमें संबंधित अधिकारी अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समाधान दिवस को प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments