शाहजहांपुर। जनपद में पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां थाना रोजा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक भटकी महिला को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 11:23 बजे पीआरवी 1344 द्वारा एक अज्ञात महिला को थाना रोजा लाया गया। महिला अपनी पहचान बताने में असमर्थ थी। उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उसे तत्काल वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित ठहराया।
अगले दिन 20 फरवरी को महिला को पुनः थाना लाकर मिशन शक्ति केंद्र में काउंसलिंग कराई गई। इस दौरान पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों और संबंधित थानों से संपर्क कर महिला की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया।
जांच के दौरान महिला की पहचान पूनम (उम्र लगभग 34 वर्ष), निवासी ग्राम पल्हौरा, थाना कांट के रूप में हुई। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
सूचना मिलने पर महिला के पति रैवारी पुत्र अमर सिंह थाना रोजा पहुंचे। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उनके सुपुर्द कर सकुशल घर भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा परिजनों को महिला की उचित देखभाल और निगरानी रखने की सलाह दी गई है। थाना रोजा पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments