लखनऊ।
थाना बंथरा क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में 6 वर्षीय बच्चे दीक्षांत पटेल की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे।
पुलिस के अनुसार, कार चालक ने तेज रफ्तार में पांच लोगों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया था। घटना के संबंध में थाना बंथरा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी गौरव सिंह (उम्र करीब 21 वर्ष), निवासी उन्नाव को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गाड़ी का अगला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद वह डरकर मौके से भाग गया था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा कर लिया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments