Breaking News

पीजीआई क्षेत्र में चोरी का खुलासा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार — मोबाइल व नगदी बरामद

 

ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन अंतर्गत थाना पीजीआई पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया ओप्पो मोबाइल फोन और 5000 रुपये नगद बरामद किए हैं।

प्रेस नोट संख्या-257 के अनुसार, दिनांक 13 फरवरी 2026 को थाना पीजीआई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/26 से संबंधित चोरी के मामले में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ा गया।

गिरफ्तारी का विवरण:
उपनिरीक्षक परमानन्द सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में तलाश के दौरान वृंदावन योजना सेक्टर-10 स्थित सीवेज प्लांट के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित यादव (उम्र 28 वर्ष) निवासी तकरोही, थाना इंदिरानगर बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक ओप्पो मोबाइल फोन और 5000 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में खुलासा:
अभियुक्त ने बताया कि वह किराये पर गाड़ी चलाता है और हाल के दिनों में वृंदावन पीजीआई क्षेत्र में कार्य कर रहा था। 11/12 फरवरी की रात उसने लालच में आकर आवास विकास कार्यालय के पास एक दुकान में घुसकर मोबाइल और नगदी चोरी की थी।

अपराध का तरीका:
अभियुक्त सुनसान स्थानों पर मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

बरामदगी का विवरण:

  • 01 अदद मोबाइल फोन (ओप्पो)
  • 5000 रुपये नगद

मामले का विवरण:
मु0अ0सं0 091/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस, थाना पीजीआई, जनपद लखनऊ।

आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी थाना गाजीपुर में लूट (धारा 392 भादवि) का मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक परमानन्द सिंह
  • हेड कांस्टेबल नन्दलाल पटेल
  • कांस्टेबल संदीप कुमार

पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments