स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 27 फरवरी। जनपद में होली पर्व के दृष्टिगत अवकाश एवं कार्य दिवस को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा घोषित अवकाश सूची के तहत दिनांक 02 मार्च 2026 को होलिका दहन तथा 04 मार्च 2026 को होली का राजपत्रित अवकाश निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, होली पर्व के अवसर पर दिनांक 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, 03 मार्च को अवकाश के कारण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए दिनांक 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद के सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान, बैंक एवं कोषागार सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों, अधिकारियों एवं संस्थानों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सहायक निदेशक सूचना को निर्देश दिया गया है कि उक्त सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से कराया जाए, जिससे आमजन को समय से जानकारी प्राप्त हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments