स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहजहाँपुर के भवन के जीर्णोद्धार, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम की सीएसआर मद से 292.99 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री माननीय श्री जे.पी.एस. राठौर की विशेष पहल और व्यक्तिगत रुचि के फलस्वरूप संभव हो सकी है।
माननीय मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर इस प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के पुरा छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1984 में हाईस्कूल एवं वर्ष 1986 में इंटरमीडिएट की परीक्षा इसी विद्यालय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। अपने विद्यार्थी जीवन से जुड़े इस विद्यालय के प्रति उनका विशेष लगाव रहा है और वे विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहे हैं।
माननीय मंत्री जी के प्रयासों से विद्यालय में लगभग 800 मीटर लंबी नवीन चहारदीवारी, 02 नए भव्य मुख्य प्रवेश द्वार, प्रवेश द्वारों से विद्यालय के समस्त ब्लॉकों को जोड़ने वाले आंतरिक आरसीसी मार्गों का निर्माण, मुख्य भवन की ऐतिहासिकता को संरक्षित रखते हुए मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण, पूरे भवन में टायलीकरण तथा विद्युत की नवीन वायरिंग सहित अनेक विकास कार्य कराए जाएंगे।
विद्यालय के विकास हेतु एकमुश्त बड़ी धनराशि स्वीकृत होने से छात्रों एवं समस्त विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है तथा विद्यालय स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में विद्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित कर माननीय मंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया गया।
यह परियोजना विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को और अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments