Breaking News

शाहजहाँपुर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की गई।  पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर  द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

गश्त के दौरान पुलिस बल को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नियमित व प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी प्राप्त हो, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराना, अपराधों की रोकथाम करना तथा नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।



Post a Comment

0 Comments