स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। दिनांक 26 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुबेक वर्मा पुत्र भानूप्रताप वर्मा, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी मो मनफूलनगर कालोनी अजीजगंज थाना कोतवाली, जिला शाहजहाँपुर को 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त एक हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं0-64ए) भी है।
गिरफ्तारी ई चार्जिंग पाइंट ककरा खुर्द चौराहे से 10 कदम की दूरी पर सुबह 06:33 बजे की गई। संबंधित मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 61/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मोटरसाइकिल को एम0वी0 एक्ट के तहत सीज किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में यह स्वीकार किया कि वह नशा करने वालों को अफीम बेचने का कार्य करता है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उ0नि0 भूपेन्द्र राणा, उ0नि0 कुमार गौरव और का0 2781 रोहित कुमार शामिल थे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments