स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। दिनांक 26 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर पंचायत कटरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कार्यालय का अवलोकन कर जन्म एवं मृत्यु पटल के रजिस्टरों की जांच की और निर्देशित किया कि प्रतिदिन प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के लिए पृथक दैनिक रजिस्टर तैयार किया जाए, ताकि अभिलेख सुव्यवस्थित रहें।
इसके बाद जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत निर्माणाधीन मीटिंग हॉल का निरीक्षण किया और रीनोवेशन का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।
साथ ही जल निगम शाहजहाँपुर द्वारा निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्य को जून 2026 तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कृषि रक्षा इकाई की जर्जर भवन को ध्वस्त कर पार्क और अन्य जनोपयोगी सुविधाओं के विकास के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण मुक्त भूमि (गाटा संख्या 1406 एवं 1403) पर दुकानों के निर्माण का कार्य तत्काल शुरू कराने के आदेश भी जारी किए, ताकि नगर पंचायत की आय बढ़े और नागरिकों को सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के प्रशासक/अध्यक्ष रजनीश मिश्रा, उप जिलाधिकारी तिलहर सदानंद सरोज, अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम, अवर अभियन्ता पीयूष मिश्रा, लेखा लिपिक सुरेन्द्र कुमार गंगवार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments