शाहजहाँपुर, 07 फरवरी 2026।
मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ–दिल्ली–मुरादाबाद मार्ग पर स्थित समपार संख्या-341 (एसपीएल) पर प्रस्तावित दो लेन रेल उपरिगामी सेतु (ROB) के निर्माण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए उक्त समपार को बंद किए जाने तथा यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर, मुरादाबाद के अनुरोध पर उपजिला मजिस्ट्रेट तिलहर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सेतु निर्माण इकाई एवं किसान यूनियन से वार्ता के बाद पाया गया कि ग्राम कसरक से हुलास नगरा मार्ग आमजन के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए उपयुक्त वैकल्पिक मार्ग है। संबंधित विभाग द्वारा मार्ग को दुरुस्त कर आवागमन योग्य बना दिया गया है।
संयुक्त जांच आख्या एवं अधिकारियों की संस्तुति के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट शाहजहाँपुर ने आदेश जारी करते हुए समपार संख्या-341 (एसपीएल) को बंद करने तथा यातायात को रेलवे क्रॉसिंग संख्या-343 (हुलास नगरा मार्ग) एवं रेलवे क्रॉसिंग संख्या-340 (मरेना गेट मार्ग) से संचालित करने की अनुमति दी है।
प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि आदेश के अनुपालन में आवश्यक अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए आमजन के सुरक्षित और सुचारु आवागमन की व्यवस्था बनाए रखी जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments