मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पत्र संख्या-65/पीएसएमएस/2026 दिनांक 05 फरवरी 2026 के अनुपालन में तथा सचिव, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र दिनांक 03 फरवरी 2026 के संदर्भ में अवगत कराया गया है कि प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर “Safer Internet Day” मनाया जाता है।
इस वर्ष “Smart Tech, Safe Choices – Exploring the Safe and Responsible Use of AI” थीम के अंतर्गत दिनांक 10 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। इस क्रम में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा जनपद स्तर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO-NIC) के माध्यम से जागरूकता कार्यशाला आयोजित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 10 फरवरी 2026 को मध्यान्ह 12:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार, शाहजहाँपुर में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments