शाहजहाँपुर | 01 फरवरी 2026
जनपद शाहजहाँपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बण्डा पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 345 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री-निर्माण पर रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना बण्डा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चित्तरपुर नवदिया तिराहे से ग्राम चित्तरपुर नवदिया की ओर जाने वाले मार्ग पर दबिश देकर अभियुक्त एहतेशाम पुत्र वाहिद, उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी मोहल्ला वर्कजई अव्वास नगर, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर को समय 14:25 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 345 ग्राम अफीम, 450 रुपये नकद तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP27BV0737) बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
थाना बण्डा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त संदेश गया है तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
0 Comments