जनपद शाहजहाँपुर की साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली ने सराहनीय कार्य करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक शिकायतकर्ता की पूरी धनराशि ₹47,526 वापस कराई है। यह कार्रवाई साइबर अपराध में “गोल्डन ऑवर” के महत्व को ध्यान में रखते हुए त्वरित रूप से की गई।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशों तथा उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने शिकायत मिलने के बाद तत्परता से जांच की। शिकायतकर्ता अभिषेक गुप्ता, निवासी हुंडालखेल, के एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी कर रकम ट्रांसफर कर ली गई थी।
साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तकनीकी जांच और समन्वय के जरिए कार्रवाई करते हुए पीड़ित की शत-प्रतिशत धनराशि वापस दिलाई, जिससे शिकायतकर्ता को बड़ी राहत मिली।
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध पवन शर्मा तथा आरक्षी रवि शंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और सतर्क रहकर ऑनलाइन ठगी से बचाव करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments