श्रावस्ती। गिलौला ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत पूर्व निर्मित उथले नलकूपों पर डीजल पंप सेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक राम फेरन पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर 52 लाभार्थी किसानों को डीजल पंप सेट वितरित किए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि यह योजना खेतों तक समय पर पानी उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को सिंचाई के लिए सुलभ संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और खेती अधिक लाभकारी हो सके।
ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि डीजल पंप सेट मिलने से सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर होगी और फसल उत्पादन में सुधार होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments