लखनऊ में 13 वर्षीय बालक लापता, सूचना देने वाले को ₹5000 इनाम

 

ब्यूरो रिपोर्ट: दर्शन गुप्ता, लखनऊ

लखनऊ। थाना पारा क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर, राजाजीपुरम से 13 वर्षीय बालक साहिल श्रीवास्तव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिल श्रीवास्तव (पिता – मोहन श्रीवास्तव) दिनांक 18 फरवरी 2026 को शाम लगभग 7 बजे अपने घर के पास से अचानक कहीं चला गया। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।

हुलिया:
रंग सांवला, गोल चेहरा, बड़ी आंखें, चिपटी नाक, सामान्य कान, शरीर पतला, लंबाई लगभग 5 फीट।

पहनावा:
नीले, पीले, ग्रे व सफेद धारियों वाली टी-शर्ट, लोवर तथा पैरों में चप्पल।

इस संबंध में दिनांक 19 फरवरी 2026 को थाना पारा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 121/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना पारा के प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह के अनुसार बालक की तलाश जारी है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सूचना हेतु संपर्क:
मोबाइल: 6306590981, 7607697351

इनाम:
गुमशुदा बालक की सही सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5000 का नगद इनाम दिया जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी उक्त बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबरों पर सूचित करें।

Previous Post Next Post