Breaking News

मिशन शक्ति फेज–5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान जनपद शाहजहाँपुर के सभी थानों में आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

मिशन शक्ति अभियान फेज–5 के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की महिला सुरक्षा टीमों द्वारा संचालित किया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियाँ दी गईं। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता संसाधनों के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों—वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108 तथा जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क—की जानकारी भी प्रदान की गई।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, जिसके लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments