शाहजहाँपुर।
जनपद शाहजहाँपुर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना खुदागंज क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। यह गश्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना खुदागंज पुलिस बल के साथ रविवार को संपन्न हुई।
गश्त के दौरान मुख्य बाजार, व्यस्त मार्गों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक मूल्यांकन किया गया। साथ ही पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि गश्त के दौरान अपनी विजिबिलिटी बढ़ाएं, आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखें तथा किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरतें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments