Breaking News

शाहजहाँपुर में दो लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण को ₹72.0074 करोड़ की स्वीकृति


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहाँपुर में सुभाषनगर–शाहबाजनगर के मध्य रिंग रोड पर उत्तर रेलवे के समपार संख्या-325/C के ऊपर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के निर्माण हेतु ₹7200.74 लाख (₹72.0074 करोड़) की धनराशि स्वीकृत की है।

इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी, रेल फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुरक्षित और तेज़ होगा। साथ ही यह सेतु जनपद के आधारभूत ढाँचे को सुदृढ़ करने और समग्र विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



Post a Comment

0 Comments