कृभको फर्टिलाइजर्स ने राजकीय संप्रेषण गृह को दिया 3 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र CSR पहल से पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 10 फरवरी 2026।
जिलाधिकारी शाहजहाँपुर के तत्वावधान तथा मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, शाहजहाँपुर द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत राजकीय संप्रेषण गृह, पिपरौल को 3 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र प्रदान किया गया। यह पहल नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

आयोजित कार्यक्रम में कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (वर्क्स) श्री वी.के. बांगर ने जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा को सौर ऊर्जा संयंत्र हस्तांतरण संबंधी पत्र सौंपा।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा ने कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक प्रयास संस्थानों की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं तथा सरकारी संस्थानों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। वहीं वाइस प्रेसिडेंट (वर्क्स) श्री वी.के. बांगर ने बताया कि CSR फंड के माध्यम से समय-समय पर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा।


कार्यक्रम में कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के एडिशनल जीएम एवं हेड-परचेज श्री विवेक मल्होत्रा, डिप्टी जीएम-परचेज श्री इंद्रमणि मिश्रा, असिस्टेंट जीएम-इलेक्ट्रिकल श्री आशीष जैन, असिस्टेंट जीएम-वेलफेयर श्री एन.एम. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राजकीय संप्रेषण गृह के अधीक्षक श्री सुधीर सक्सेना ने कंपनी प्रबंधन एवं अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



Previous Post Next Post