Breaking News

प्रदेश में साइबर सुरक्षा तंत्र हुआ मजबूत, सभी 75 जिलों में स्थापित हुए साइबर क्राइम थाने: मुख्यमंत्री योगी


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

:लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले पूरे प्रदेश में साइबर अपराध से निपटने के लिए केवल दो साइबर क्राइम थाने संचालित थे, जबकि वर्तमान में राज्य के सभी 75 जनपदों में एक-एक साइबर क्राइम थाना स्थापित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इस सुदृढ़ तंत्र ने साइबर अपराधियों द्वारा ठगी गई हजारों करोड़ रुपये की धनराशि को वापस दिलाने तथा समय रहते बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए निरंतर तकनीकी संसाधनों एवं संस्थागत व्यवस्थाओं को मजबूत कर रही है।

Post a Comment

0 Comments