बहराइच।
जनपद के ब्लॉक कैसरगंज अंतर्गत लौदा महोली ग्राम पंचायत में राशन वितरण को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने कोटेदार के प्रतिनिधि पर यूनिट के हिसाब से खाद्यान्न न देने और मनमानी करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा के अनुसार राशन नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि प्रति यूनिट कम मात्रा में खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है, जिससे पात्र लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मामले में जानकारी के दौरान खंड विकास अधिकारी के वाहन चालक राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि लाभार्थियों से पहले अंगूठा लगवा लिया जाता है, जबकि खाद्यान्न वितरण बाद में अनियमित तरीके से किया जाता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्हें प्रति यूनिट निर्धारित मात्रा के बजाय कम खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की आवश्यकता बताई जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments