रिपोर्ट: पप्पू कुमार चौहान
सकरन (सीतापुर)। आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली सुविधा से वंचित रहे सकरन क्षेत्र के चार गांवों—पर्वतपुर, गोड़ियनपुरवा, कोरियन पुरवा और पड़रिया—को अब जल्द ही विद्युत आपूर्ति की सौगात मिलने जा रही है। विद्युत विभाग ने इन गांवों में बिजली पहुंचाने का कार्य तेज गति से शुरू कर दिया है।
अब तक मुख्यधारा की मूलभूत सुविधाओं से दूर रहे इन गांवों के ग्रामीण वर्षों से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे थे। स्थानीय समस्याओं को लेकर विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के बाद शासन-प्रशासन ने संज्ञान लिया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ऊर्जा विभाग से संपर्क करने पर कार्य को युद्धस्तर पर प्रारंभ कराया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और रोजमर्रा का जीवन काफी आसान होगा। गांवों के पप्पू चौहान, विमलेश, मुशीर, बबलू, औकेश, आयुष, मालती, सुरेश और प्रकाश सहित अन्य ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्षों के इंतजार के बाद अब उनका गांव भी रोशनी से जगमगाएगा और विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली सुविधा मिलने से इन गांवों में शिक्षा, रोजगार और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments