शाहजहाँपुर।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दिनांक 08 फरवरी 2026 (रविवार) अपरान्ह 12:30 बजे बड़े लॉट साहब एवं छोटे लॉट साहब के जुलूस मार्ग का रूट-भ्रमण किया जाएगा। यह भ्रमण चौक कोतवाली से प्रारम्भ होकर चार खम्भा-केरूगंज होते हुए सरौदी बंगला तक निर्धारित मार्ग पर सम्पन्न होगा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर सहित विद्युत, लोक निर्माण विभाग, जल निगम व जलकल के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर चौक कोतवाली पहुंचकर भ्रमण में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य जुलूस के सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित करना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments