स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर में आगामी त्योहार होली/रमजान एवं बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, प्रभारी एसओजी, प्रभारी सर्विलांस तथा नगर क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि त्योहारों एवं परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा अराजक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, भ्रामक अथवा उत्तेजक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments