शाहजहाँपुर: जनपद शाहजहाँपुर के थाना कटरा पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कटरा के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
मामले के अनुसार, दिनांक 31 दिसंबर 2025 को वादी मोईद अली निवासी थाना कटरा ने आरोप लगाया था कि शोएब अली सहित अन्य आरोपियों ने कंपनी बनाने के नाम पर उनसे करीब 1 करोड़ 59 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस संबंध में थाना कटरा पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पूर्व में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका था। इसी क्रम में 14 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त फरदीन उर्फ फरहीन अहमद को रोडवेज बस स्टैंड मीरानपुर कटरा से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त दिल्ली एवं गाजियाबाद का निवासी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह एवं निरीक्षक अपराध जितेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments