स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद (वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी) 24 एवं 25 फरवरी 2026 को जनपद शाहजहांपुर, बरेली एवं पीलीभीत के दौरे पर रहेंगे।
24 फरवरी (मंगलवार) का कार्यक्रम:
केंद्रीय मंत्री सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली से गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए बरेली के बहेड़ी विधानसभा स्थित ग्राम उनई मकरूका पहुंचेंगे।
दोपहर 4:30 बजे से 5:35 बजे तक बहेड़ी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कई गणमान्य व्यक्तियों के परिजनों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके अंतर्गत आदर्श कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, ग्राम ग्वारी गौटिया एवं ग्राम पचपेड़ा में कार्यक्रम निर्धारित हैं।
इसके बाद शाम 7:30 बजे से 8:00 बजे तक बरेली स्थित रजवाड़ा रेस्टोरेंट में विधायक डी.सी. वर्मा की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम शाहजहांपुर के प्रसाद भवन में होगा।
25 फरवरी (बुधवार) का कार्यक्रम:
सुबह 10:00 बजे प्रसाद भवन से प्रस्थान कर पीलीभीत जनपद के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां ग्राम नरायनपुर एवं ग्राम टिकरी में शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद विभिन्न ग्रामों—अलक्थान, बस्थना, प्रतापपुर एवं इग्धरा में जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
दोपहर बाद पुनः शाहजहांपुर लौटकर प्रसाद भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रशासन द्वारा बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जबकि अग्रिम कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments