शाहजहाँपुर। आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोगेपुर में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आयोजित मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान मेले परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन से संवाद स्थापित करते हुए शांति, सौहार्द एवं आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments