पर्व-त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर CM योगी सख्त, कानून-व्यवस्था पर हाई लेवल समीक्षा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी मंडलों, पुलिस ज़ोन, रेंज तथा जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

🔴 पर्व-त्योहारों पर विशेष सतर्कता के निर्देश
मुख्यमंत्री ने होली, महाशिवरात्रि और रमजान सहित विभिन्न पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।

🕉️ कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि
महाशिवरात्रि के अवसर पर जलार्पण के लिए निकलने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 व 15 फरवरी को प्रमुख शिवधामों में भारी भीड़ उमड़ेगी, इसलिए—

  • सुगम दर्शन व्यवस्था
  • यातायात व पार्किंग प्रबंधन
  • महिला सुरक्षा
  • आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी
    सुनिश्चित की जाए।

साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें 24×7 सक्रिय रहें। मंदिर परिसरों में तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से मर्यादित व्यवहार करें तथा पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल की तैनाती हो।

📚 बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड (कक्षा 10 व 12) की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के निर्देश दिए। परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी अधिकारी पूरी सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएं।

Previous Post Next Post