लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्लोब कैफे के सामने चाय पीने आए लोगों के बीच अचानक कहासुनी के बाद भयंकर मारपीट शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।
सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है, वहीं पुलिस ने लोगों से आपसी विवाद से बचने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments