शाहजहाँपुर, 15 फरवरी 2026:
थाना खुटार पुलिस टीम ने चोरी के प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत वांछित आरोपी संतोष मिश्रा पुत्र रामस्नेही (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 14.02.2026 को वादी श्री पुनीत कुमार मिश्रा ने थाना खुटार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके वन प्लस मोबाइल की चोरी हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को ग्राम ढकना लहिया मोड़ से ग्राम ढकना लहिया जाने वाली सड़क, पूरनपुर रोड से 11:40 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305/352/317(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीकृत किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी में शामिल हैं:
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
संतोष मिश्रा पर पहले भी कई अपराध दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और चोरी/डाका के मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
थाना खुटार पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और जनपदवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शाहजहांपुर
0 Comments