रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ। पारा क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहे पर शनिवार को नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। पुलिस उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव ने फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त धनंजय कुशवाहा, सहायक पुलिस आयुक्त शकील अहमद, पारा थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि बुद्धेश्वर मंदिर और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी। उन्होंने बताया कि नई पुलिस चौकी शुरू होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की निगरानी और अधिक प्रभावी होगी तथा आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments