स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खंड कटरा खुदागंज एवं परिसर में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकास खंड कार्यालय में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित रजिस्टरों की जांच कर अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया गया तथा कर्मचारियों को आईडी कार्ड के साथ समय से कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान कार्ड, फार्मा रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त परिसर में लगाए गए हरिशंकरी पौधों की समुचित देख-रेख सुनिश्चित करने तथा निष्प्रयोज्य भवनों को ध्वस्त कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments