स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने फरहान पुत्र सज्जाद अली, निवासी मोहल्ला वर्कजई थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू केस संख्या 1210/24, धारा 363/366 आईपीसी एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वारंट जारी था।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र राणा एवं कांस्टेबल दीपक की प्रमुख भूमिका रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments