आगामी त्योहारों को लेकर थाना कांट में पीस कमेटी बैठक सम्पन्न

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 27 फरवरी। आगामी त्योहार एवं जुलूसों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कांट परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में सम्पन्न हुई।

बैठक में उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कांट, अधिशासी अभियंता विद्युत खण्ड कांट सहित थाना प्रभारी कांट एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी जुलूस को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं आयोजकों से संवाद स्थापित करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखने तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की गई।

साथ ही विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के उपरांत अधिकारियों ने पुलिस बल एवं आयोजकों के साथ कस्बा कांट के प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि जुलूस सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

Previous Post Next Post