Breaking News

पुलिस कार्य में बाधा मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 27 फरवरी। थाना कोतवाली पुलिस ने पुलिस कार्य में बाधा से संबंधित प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, मा० न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में थाना कोतवाली पुलिस टीम वारंटी धीरेन्द्र पुत्र रजयपाल कनौजिया उर्फ राजपाल कनौजिया, निवासी मोहल्ला बृजबिहार कॉलोनी, को गिरफ्तार करने उसके निवास स्थान पर पहुंची थी। इसी दौरान परिजनों द्वारा पुलिस कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए आपराधिक बल का प्रयोग, गाली-गलौज एवं धमकी दी गई तथा वारंटी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर भगा दिया गया।

इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 62/2026, धारा 132/221/351(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रांशु कनौजिया पुत्र रजयपाल कनौजिया उर्फ राजपाल कनौजिया, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी मोहल्ला बृजबिहार कॉलोनी, थाना कोतवाली शाहजहाँपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार एवं हेड कांस्टेबल हेमन्त कुमार, थाना कोतवाली शाहजहाँपुर शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था में बाधा डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments