पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा के विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्रीय प्रगति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments