ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन अंतर्गत थाना नगराम पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सलेमपुर अचाका थाना नगराम निवासी मिठाईलाल पुत्र संता ने 27 जनवरी 2026 को थाना नगराम में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 26 जनवरी को दोपहर लगभग 2:20 बजे उनका पुत्र गोविन्द घर लौटकर पास की किराना दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दीपक पुत्र श्रीपाल, श्रीपाल पुत्र हिरई, श्रीपाल की पत्नी, गुडिया पुत्री श्रीपाल तथा दीपांशु (निवासी ग्राम हुलासखेड़ा, थाना मोहनलालगंज) सहित अन्य लोगों ने मिलकर गोविन्द के सिर पर हथौड़ी से कई वार कर जानलेवा हमला किया। हमले में गोविन्द गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार संजीवनी अस्पताल मोहनलालगंज में चल रहा है।
इस मामले में थाना नगराम पर मु०अ०सं० 18/26 धारा 191(2), 115(2), 118(1), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान 31 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी दीपक कुमार पुत्र श्रीपाल, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी सलेमपुर अचाका को समेसी नहर पुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्र बहादुर यादव, उपनिरीक्षक रजनीश कुमार एवं कांस्टेबल आकाश कुमार शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments