लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज देश के समक्ष प्रस्तुत किए गए नए केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत ने विकसित भारत की संकल्पना के स्पष्ट रोडमैप के साथ यह बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट आत्मनिर्भर, सशक्त और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह बजट दूरदर्शिता, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है। उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने और अपने निर्णायक नेतृत्व से देश को नई दिशा देने हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट देश के गरीब, किसान, युवा, महिला, उद्यमी और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाते हुए भारत को विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से अग्रसर करेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments