जलालाबाद।
प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय, जलालाबाद के प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार सिंह को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आर.के. आज़ाद ने कहा कि प्रो. राजकुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में प्राचार्य पद पर रहते हुए विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया। उनका अनुभव और कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के शिक्षकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
इस अवसर पर कॉलेज के उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ. आलोक कुमार सिंह, कमलेश त्रिवेदी सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने प्रो. सिंह के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments