शाहजहाँपुर।
मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना जैतीपुर पुलिस के साथ थाना जैतीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जैतीपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की मैस व्यवस्था, स्वच्छता की स्थिति तथा आवासीय सुविधाओं की गहनता से जांच की गई। क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं दैनिक दिनचर्या की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही शिक्षकों से भी बातचीत कर विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर निरंतर इस प्रकार के जागरूकता एवं निरीक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments