ब्यूरो रिपोर्ट शौकत गाज़ी, लखनऊ ✍️
लखनऊ। चरक अस्पताल के पास हरदोई रोड स्थित सफेद मस्जिद के आसपास अतिक्रमण, गंदगी और असामाजिक गतिविधियों से नमाज अदा करने वाले लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मस्जिद के निकट खाली जगह, जो नमाजियों की पार्किंग और आवागमन के लिए उपयोग होती है, वहां खाने-पीने के ठेले, गुमटी और अतिक्रमणकारी कब्जा किए हुए हैं।
स्थानीय प्रबंधन समिति के अनुसार, अतिक्रमणकारियों द्वारा छोड़े गए फलों के छिलके, डिस्पोजेबल कप, गिलास आदि गंदगी फैलाते हैं और बदबू के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं। नमाजियों द्वारा रोकने पर ये लोग झगड़े और विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। शाम के समय कुछ असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोग यहां शराब पीने के लिए जमा होते हैं, जिससे आसपास का वातावरण असुरक्षित हो गया है।
अत: मस्जिद प्रबंधन समिति ने नगर निगम ज़ोन-6 के जोनल अधिकारी से अनुरोध किया है कि:
इंतज़ामिया कमेटी के मुतवल्ली एहतिशाम अली ने कहा कि इस पहल से मस्जिद की पवित्रता बनी रहेगी और नमाजियों के लिए सुविधाजनक माहौल सुनिश्चित होगा।
साथ ही अतिक्रमण एवं गंदगी की स्थिति का फोटोग्राफ भी समिति द्वारा संलग्न किया गया है।
संपर्क: इंतज़ामिया कमेटी सफेद मस्जिद, मुसाबाग पिकनिक स्पॉट, हरदोई रोड, लखनऊ। मोबाइल: 9839338843
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments