जनपद के थाना कलान पुलिस ने अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को देशी तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कलान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 07 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कछियन नगला तिराहा से ग्राम हेतमपुर जाने वाली सड़क से अभियुक्त विनोद पुत्र जोगराज (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी ग्राम हेतमपुर, थाना कलान को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कलान पर मु0अ0सं0 35/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह एवं हेड कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments