Breaking News

प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम का छठवां दिन सम्पन्न नेता को नैतिकता का त्याग नहीं करना चाहिए — डॉ. देवेंद्र सिंह


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में चल रहे प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के छठवें दिन विभाग के डॉ. देवेंद्र सिंह ने “नेतृत्व में नैतिकता के मूल्य” विषय पर व्याख्यान दिया।

डॉ. सिंह ने कहा कि नेतृत्वकर्ता को कभी भी नैतिकता का त्याग नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह समाज के लिए आदर्श होता है और अनेक लोग उसका अनुसरण करते हैं। प्रभावशाली नेता बनने के लिए स्वच्छ चरित्र, अनुशासन, परमार्थ भावना और सर्वसुलभ व्यवहार आवश्यक हैं। उन्होंने ईमानदारी, जिम्मेदारी, निष्ठा, निष्पक्षता और जवाबदेही को सफल नेतृत्व की आधारशिला बताते हुए कहा कि निष्पक्ष निर्णय और निरंतर विकास का प्रयास ही विश्वसनीय नेता की पहचान है।

उन्होंने आत्ममंथन, अनुभव से सीखने और अपनी गलती स्वीकार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। व्याख्यान से पूर्व डॉ. के.बी. गौतम ने पटका पहनाकर डॉ. देवेंद्र सिंह का सम्मान किया।

इस अवसर पर डॉ. विनीता राठौर, अखंड प्रताप सिंह, व्याख्या सक्सेना, डॉ. सुखदेव, अभिषेक बाजपेई, डॉ. गौरव शर्मा, राजीव कुमार, सोमना पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments